Main Slideप्रदेश

तेलंगाना की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत; 10 घायल, रिएक्टर फटने की आशंका

तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में एक फार्मा कंपनी में जोरदार धमाके के बाद हड़कंप मच गया। हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद कंपनी परिसर में भीषण आग लग गई, जिसके चलते कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना पोचमपल्ली मंडल के डोतिगुडेम गांव स्थित हैजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे कंपनी परिसर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ ही देर बाद फैक्ट्री में आग की लपटें दिखाई देने लगीं।

धमाके के बाद फैक्ट्री में लगी आग

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। चौटुप्पल समेत आसपास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। धमाके के बाद कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलते नजर आए। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रिएक्टर में विस्फोट की आशंका

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि कंपनी परिसर में लगे किसी रिएक्टर में विस्फोट होने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, धमाके की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों कर्मचारियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है।स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वजह और फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close