Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

गैस सिलेंडर की किल्लत बनी शर्त, दुल्हन के जवाब ने जीता सबका दिल

बाराबंकी में भीषण गर्मी और रसोई गैस की किल्लत के बीच एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के खैरा बीरू गांव में दूल्हे ने सात फेरे से पहले दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, दूल्हे अशोक को शादी से पहले घरेलू गैस सिलेंडर लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी अनुभव के चलते उन्होंने जयमाला से ठीक पहले दुल्हन लक्ष्मी से सवाल किया कि अगर भविष्य में गैस सिलेंडर की कमी हो जाए, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार रहेंगी।

दूल्हे का यह सवाल सुनकर बाराती और घराती कुछ देर के लिए चौंक गए, लेकिन दुल्हन लक्ष्मी ने बिना झिझक इस शर्त को स्वीकार कर लिया। उनके जवाब से दूल्हा संतुष्ट हुआ और माहौल भी खुशनुमा हो गया। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जयमाला की रस्म पूरी हुई और शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा। यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे एक दिलचस्प और सीख देने वाली घटना मान रहे हैं, जो बताती है कि आपसी समझ और सहयोग से हर परिस्थिति का सामना किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close