Main Slideप्रदेश

हरियाणा की बेटियों ने 4 दिन में 81 किलोमीटर लंबी ट्रैकिंग पूरी कर दिखाई ताकत, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया सम्मान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 4 दिनों में कालका से सिंहवाला तक 81 किलोमीटर लंबी कठिन ट्रैकिंग पूरी करने वाली बेटियों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। इस ऐतिहासिक अभियान में छात्राओं ने साहस, धैर्य और दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना लोहा मनवा रही हैं। चाहे खेल हों, प्रशासनिक सेवाएं हों या पर्यावरण संरक्षण, बेटियां हर जगह अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

इस अवसर पर युवा कल्याण संयोजक ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार के युवा कल्याण अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस साहसिक अभियान में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खेल विश्वविद्यालय राई और एमएसएम आयुर्वेद महाविद्यालय की कुल 18 छात्राओं ने भाग लिया और चुनौतीपूर्ण मार्ग को सफलतापूर्वक पूरा किया।

संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह राज्य में पहली बार आयोजित ऐसा अभियान था, जिसमें छात्राओं ने इतनी लंबी दूरी तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और बेटियों की शक्ति, साहस तथा आत्मविश्वास का प्रतीक है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close