Main Slideप्रदेश

गुजरात में सीएम मान का भाजपा पर हमला, बोले- आप सरकार बनी तो बदल जाएगा पूरा राज्य

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गुजरात के अमरेली में विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता लंबे समय से परेशान है और अब बदलाव चाहती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक आंदोलन और देश को आगे बढ़ाने का मिशन है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के लिए काम कर रही है और अगर गुजरात में भी ऐसी सरकार बनती है तो राज्य की तस्वीर बदल जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 30 वर्षों से भाजपा का गुजरात पर कब्जा है। सौराष्ट्र की 48 विधानसभा सीटों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया, लेकिन बदले में लोगों को भ्रष्टाचार, अपमान और परेशानियां मिलीं। केजरीवाल ने मोरबी और बड़ौदा में पुल हादसों का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी उठाया और कहा कि मूंगफली की फसल खराब होने के बावजूद किसानों को घोषित मुआवजा नहीं मिला।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं की पृष्ठभूमि पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी में आम परिवारों से आए लोग नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने ईशुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया, चैतर वसावा और विनोद सोरठिया का उदाहरण देते हुए कहा कि इनके परिवार में पहले कोई नेता नहीं था। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब और गुजरात दोनों किसान प्रधान राज्य हैं, लेकिन पंजाब में किसानों को दिन में बिजली मिलती है, जबकि गुजरात में उन्हें रात में बिजली दी जाती है।

वहीं, भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की भलाई के लिए बनी है। उन्होंने दिल्ली सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में सुधार हुआ, मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त इलाज मिला और गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में आई भाजपा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया और निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close