Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

योगी पर अखिलेश का हमला: PDA पर जोर, रोबो डॉग और गोरखपुर मामले में सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने कई मुद्दों पर उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को घेरते हुए तीखा हमला बोला।रोबो डॉग विवाद में चर्चा में आई गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “रोबोट तो है, लेकिन दिखता कैसा है, लोग मुख्यमंत्री के वस्त्र से धोखा खा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “गीता में कहा गया है कि जो माया में रहकर भी माया से दूर रहे, वही असली योगी होता है। केवल वस्त्र पहन लेने से कोई योगी नहीं हो जाता। उन्होंने शंकराचार्य से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि पूज्य संतों के खिलाफ आपत्तिजनक आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका आरोप था कि कुछ लोग पुरानी फिल्मों के आधार पर अंधेरे में बैठकर संतों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

गोरखपुर की घटना और सरकार पर सवाल

अखिलेश यादव ने गोरखपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर में अव्यवस्था और गोरखधंधा चल रहा है। साथ ही उन्होंने दोहराया, “हमारा ऑफर आज भी है—100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए।

विदेश दौरा, एसपीजी और राहुल गांधी का जिक्र

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित विदेश दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि “जापान जा रहे हैं, क्योटो नहीं जा रहे। वहां जाकर स्थिति देखें। उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा और आवास से जुड़े फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि “उनकी एसपीजी हटाई गई, घर छीना गया। हमारा भी घर छीना गया, लेकिन इससे हम कमजोर नहीं हुए, बल्कि और मजबूत हो रहे हैं।अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी वाले पहली रोटी कभी गाय को नहीं खिलाते, पहले खुद खाते हैं।” उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close