Main Slideराष्ट्रीय

विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में

नई दिल्ली: बजट सत्र की शुरूआत में लगातार हंगामे के बीच विपक्ष अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद हर दिन सदन की कार्यवाही बाधित हुई और स्पीकर को लोकसभा की बैठक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष लगातार स्पीकर पर भेदभाव का आरोप लगाता रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर बैठक कर चर्चा कर रहे थे। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच सत्र में तनाव इतना बढ़ गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब नहीं दे पाए। विशेष रूप से कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम की सीट घेर रखी थी, जिससे उनका भाषण स्थगित करना पड़ा।

संसद सचिव को नोटिस देने की तैयारी भी चल रही है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष के तेवर को देखते हुए स्पीकर बार-बार उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सांसद हंगामे पर उतारू रहे। सूत्रों के अनुसार लगभग सभी विपक्षी दल अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमत हैं और जल्द ही लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपने की योजना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close