Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई: लखीमपुर खीरी का युवक सोहेल आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े तीन संदिग्धों को अहमदाबाद के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम पिछले कई दिनों से इन पर निगरानी रख रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर रविवार सुबह की गई कार्रवाई में तीनों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैयद अहमद मोईनुद्दीन (हैदराबाद निवासी), आजाद सुलेमान शेख (शामली, उत्तर प्रदेश) और मोहम्मद सुहेल (लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एटीएस को तीन पिस्टल, 30 कारतूस और चार किलो कैस्ट्रो ऑयल बरामद हुआ है।

जांच में सामने आया है कि तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे और देश में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। फिलहाल एटीएस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ये किन इलाकों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।लखीमपुर खीरी की सिंगाही पुलिस भी मोहम्मद सुहेल के परिजनों से पूछताछ कर रही है और उसके स्थानीय संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close