Main Slideप्रदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री को राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति से हुई मुलाकात पर सीएम साय ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस अवसर पर रजत जयंती वर्ष के विशेष कार्यक्रमों और राज्य सरकार की पहलों की जानकारी साझा की गई और राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी सौजन्य भेंट की। उन्होंने उपराष्ट्रपति को 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में आमंत्रित किया। उपराष्ट्रपति ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की, जिसे राज्य के लिए गौरव और सम्मान का क्षण बताया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close