Main Slideप्रदेश

महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता: सीएम हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ और सुरक्षित होंगी तो परिवार मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ी भी सशक्त बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है क्योंकि महिला ही परिवार और समाज की आधारशिला है।

सीएम ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं और रोजगार व उद्यमिता में अपनी सक्रिय भागीदारी से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। पंचायतों से लेकर उच्च पदों तक उनकी उपस्थिति समाज को नई दिशा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में मातृत्व लाभ योजनाएं, पोषण अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज राज्य की बेटियां शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। वे न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। “खेल, शिक्षा या अनुसंधान का क्षेत्र हो झारखंड की बेटियां मेहनत और लगन से राज्य का नाम रोशन कर रही हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है,” सीएम ने कहा इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और आदित्य साहू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ सुनील कुमार बर्णवाल समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close