Main Slideराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के विरार में चार मंजिला इमारत ढही, 15 की मौत, 9 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विरार, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां रमाबाई अपार्टमेंट नाम की चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग घायल हैं और 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक मां-बेटी भी शामिल हैं।

राहत और बचाव जारी

हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है। मलबे से दो लोगों को जिंदा निकाला गया है, लेकिन अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।NDRF की दो टीमें और स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं।शुरुआत में मलबा हाथों से हटाया गया क्योंकि इमारत जिस इलाके में थी, वह बहुत तंग था और भारी मशीनें वहां पहुंच नहीं पा रही थीं।अब मशीनें लगाई गई हैं और राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है।पालघर की कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में और लोगों के दबे होने की संभावना है।

खतरनाक घोषित थी इमारत

जानकारी के मुताबिक, रमाबाई अपार्टमेंट 2012 में बनाया गया था। वसई-विरार नगर निगम ने इसे पहले ही खतरनाक इमारत घोषित कर रखा था। इसके बावजूद इसमें लोग रह रहे थे।हादसे के बाद नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर को हिरासत में ले लिया है।

गैरकानूनी निर्माण का खुलासा

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि जिस चॉल पर इमारत गिरी, उसमें कोई नहीं था। आसपास की चॉलों को खाली करा दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।वसई-विरार नगर निगम ने साफ किया है कि रमाबाई अपार्टमेंट का निर्माण बिना अनुमति और अवैध तरीके से किया गया था। यह हादसा एक बार फिर गैरकानूनी और खतरनाक इमारतों पर प्रशासनिक लापरवाही और बिल्डरों की मनमानी को उजागर करता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close