देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शनिवार की सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बारिश देखने को मिली। मुंबई के कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बेमौसम बारिश के बीच भी लोगों को ऑफिस जाते देखा गया। मुंबई में सुबह-सुबह हुई बारिश का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बारिश के बीच गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं।
इसके अलावा आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को बारिश हुई थी। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 18 से 21 मई तक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 22 मई को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक देश के कई इलाकों में लगातार बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मीडिया से बात करते हुए, IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलेंगी। मध्य भारत में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। श्रीवास्तव ने कहा, “देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहेगी।