Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 युवकों की मौत, 6 गंभीर घायल

आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। mजानकारी के मुताबिक, पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार थे। सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और राजभर पंडाल में भी शामिल हुए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जगदीशपुर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार पेड़ से जा टकराई और पलट गई।

दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

हादसे में सत्यम मोदनवाल (20), पुत्र रामवेश और निखिल गुप्ता (17), पुत्र रामफेर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव कार में फंसे होने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव अभियान चलाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19), पुत्र अनिल सोनकर को फूलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। अपनों को खोने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फूलपुर के CO किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close