Main Slideराष्ट्रीय

बॉर्डर पर शहीद हुए मुरली नाइक, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। बीते कई दिनों से जारी गोलीबारी और शेलिंग फिलहाल थम गई है। इस बीच शुक्रवार की सुबह जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से हुई गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के 25 वर्षीय सैनिक मुरली नाइक शहीद हो गए थे। बता दें कि मुरली नाइक 851 लाइट रेजिमेंट से जुड़े थे। बता दें कि मुरली नाइक एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे में शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बता दें कि मुरली नाइक दिसंबर 2022 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्हें जम्मू कश्मीर में 851 लाइट रेजिमेंट में तैनात किया गया था।

शहीद हुए आंध्र प्रदेश के जवान मुरली नाइक

बता दें कि आज उनका अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे संपन्न कराने की शुरुआत की गई। इस दौरान शहीद सैनिक को औपचारिक तोपों की सलामी दी गई। वहीं सैन्य अधिकारियों ने सम्मान के रूप में नाइक के माता पिता को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। दोपहर में परिवार के सदस्यों द्वारा पारंपरिक दाह संस्कार के साथ यह रस्म पूरी की जाएगी। बता दें कि मुरली नाइक, मुदवथ श्रीराम नाइक और मुदवथ ज्योति बाई के इकलौते बेटे थे। दोनों माता पिता किसान हैं। उनके पिता के अनुसार, नाइक हमेशा से सेना में शामिल होने का सपना देखता था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close