Main Slideप्रदेश

सीएम सैनी ने UPSC में चयनित हरियाणा के युवाओं को दी शुभकामनाएं

हरियाणा। UPSC में चयनित हरियाणा के युवाओं के अभिनंदन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, “सिविल सेवा परीक्षा के सभी नवचयनित अधिकारियों एवं उनके माता-पिता को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। देश के अलग-अलग विभागों और जगहों में, जहाँ भी हरियाणा का छोरा या छोरी होंगे, तो लट्ठ गाड़ेंगे…साधारण परिवार के बच्चे अपनी मेहनत के बल पर आज CM और IAS बन रहे हैं। मैं और आप सभी इसके जीते-जागते उदाहरण हैं।

संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा में सफल हुए हरियाणा के होनहार अभ्यार्थियों के ‘सम्मान’ समारोह में शिरकत कर मंगलवार को CM नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हमारे सभी अधिकारियों आपको और आपके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। ये आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस कड़ी मेहनत के पीछे एक ताकत भी है जो हमें पीछे से प्रेरित करती रहती है कि आगे बढ़िए। आज वो लोग भी हमारे साथ हैं आपके अभिभावकगण, मैं उनको भी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close