Main Slideखेल

अभिषेक शर्मा के शतक के आगे ढेर हुआ इंग्लैंड, भारत का सीरीज पर 4-1 से कब्जा

वानखेड़े। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 150 रन दे पटखनी दी। टीम की रनों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम की टी20 में सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंंड के खिलाफ है। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। इसी जीत के साथ मेजबान भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। टीम ने मेहमान टीम को 248 रन का लक्ष्य दिया। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 135 रन बनाए। इसके साथ ही वे टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने। उन्होंने 37 गेंदों में यह कारनामा किया।

इससे पहले रोहित शर्मा 35 गेंदों पर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। संजू सैमसन ने अपनी गलती को एक बार फिर दोहराया और वे बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में 97 पर ऑलआउट हो गई। फिल सॉल्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी 15 रन का स्कोर पार नहीं कर पाया। टीम इंडिया के मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close