प्रदेश

द पाल्म्स गोल्फ क्लब में सजेगा गोल्फ का महाकुंभ, 14 और 15 नवंबर को होगा ‘द पाल्म्स गोल्फ टीम चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द पाल्म्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट में 14 एवं 15 नवंबर 2026 को गोल्फ प्रेमियों के लिए एक शानदार खेल आयोजन होने जा रहा है। दो दिवसीय ‘द पाल्म्स गोल्फ टीम चैंपियनशिप 2026 – सेकंड एडिशन (PGTC 2026)’ को लेकर गोल्फ जगत में उत्साह का माहौल बनने लगा है।

यह चैंपियनशिप केवल गोल्फ का मुकाबला नहीं, बल्कि टीम भावना, रणनीति, खेल कौशल और आपसी तालमेल का एक शानदार संगम होगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम के लिए न्यूनतम दो वरिष्ठ गोल्फ खिलाड़ियों (65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) की भागीदारी भी अनिवार्य रखी गई है।
दो दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को अलग-अलग प्रारूपों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पहले दिन सीनियर खिलाड़ियों के लिए 9 होल सिंगल पीओरिया स्ट्रोक प्ले तथा अन्य खिलाड़ियों के लिए 18 होल डबल पीओरिया स्ट्रोक प्ले आयोजित होगा। वहीं दूसरे दिन 4-बॉल स्क्रैम्बल प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए विजेता टीम के लिए ₹50,000, उपविजेता के लिए ₹30,000 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के लिए ₹20,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

‘More Than a Game… It’s a Team Spirit!’ की थीम पर आधारित यह आयोजन खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीमवर्क, खेल भावना और आपसी सौहार्द का अनुभव कराएगा।

द पाल्म्स गोल्फ क्लब का यह आयोजन लखनऊ के गोल्फ कैलेंडर में एक विशेष पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देशभर के गोल्फ प्रेमियों और खिलाड़ियों की निगाहें अब 14 और 15 नवंबर पर टिकी हैं, जब द पाल्म्स के खूबसूरत गोल्फ कोर्स पर खेल, जुनून और टीम स्पिरिट का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।
तैयार हो जाइए… दो दिन, शानदार मुकाबले और गोल्फ का जबरदस्त रोमांच!

स्थान : द पाल्म्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ
तिथि: 14 एवं 15 नवंबर 2026
राम मिलन
प्रबंधक/पाल्म्स गोल्फ़ क्लब

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close