Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

आधुनिक भारत के जिन्ना हैं अखिलेश यादव, हिंदुओं को बांटने की करते हैं राजनीति: बीजेपी

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन के पीछे अखिलेश यादव की जिन्नावादी मानसिकता है। वो हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी ने सपा पर तुष्टीकरण और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 में यूपी की जनता अखिलेश यादव को करारा जवाब देगी।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह जिन्ना ने देश को बांटने का काम किया था, उसी तरह अखिलेश यादव अब हिंदू समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। सनातन को गाली देना, लोगों को अपमानित करना और घुसपैठियों से गले मिलना ही अखिलेश यादव की पहचान है।

‘कलयुग के मारीच हैं अखिलेश यादव’

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि भेदभाव और तुष्टीकरण की राजनीति अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के डीएनए में है। उन्होंने अखिलेश यादव को कलयुग का मारीच बताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा का सफाया कर देगी। बीजेपी प्रवक्ता ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी के अपमान का हिसाब नहीं ले सका, वह प्रदेश की जनता के हक की लड़ाई क्या लड़ेगा?

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close