Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री अब्दुल शकूर की सड़क हादसे में मौत, PM ने जताया शोक    

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक केंद्रीय मंत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। केंद्रीय धार्मिक मामलों के मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर राजधानी इस्लामाबाद में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना शाम को इफ्तार के वक्त हुई है। वह एक स्थानीय होटल से सचिवालय चौक की ओर जा रहे थे।

एक बयान में राजधानी की पुलिस ने कहा कि मंत्री खुद कार चला रहे थे। पांच लोग सवार एक कार उनकी तरफ तेजी से आई और टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद मंत्री को राजधानी के पॉलीक्लिनिक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। लेकिन खून ज्यादा बह जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और टक्कर मारने वाली कार में सवार सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पांच में से दो युवक घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इस्लामाबाद के आईजी अकबर नासिर खान, सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और अन्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे।

सिर में चोट लगने से हुई मौत

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पुलिस को निर्देश दिया है कि इस घटना की पूरी जांच की जाए। इस्लामाबाद के आईजी खान ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मुफ्ती शकूर का निधन उनके सिर में चोट लगने से हुआ है।’ मंत्री का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 2 बजे लक्की मरवत में अदा की जाएगी।

दी श्रद्धांजलि

इस्लाम के जानकार मुफ्ती अब्दुल शकूर 2018 के आम चुनावों में मुत्तहिदा मजलिस-ए-अमल (MMA) के प्रत्याशी थे और जीत कर संसद पहुंचे थे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी प्रधानमंत्री शहबाज ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने अब्दुल शकूर को व्यावहारिक विद्वान, एक वैचारिक राजनीतिक कार्यकर्ता और एक सभ्य इंसान कह कर याद किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close