Main Slideखेल

IND vs IRE: क्या बारिश बिगाड़ेगी पहले टी20 का रोमांच? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी मंडरा रहा खतरा

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्हें टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, बेलफास्ट के खराब मौसम के कारण इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। यदि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। इस उपलब्धि के साथ वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि, उनके डेब्यू का इंतजार मौसम की वजह से लंबा खिंच सकता है।

बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम?

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे, जबकि स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बेलफास्ट में बारिश की प्रबल संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 1 बजे बारिश की संभावना करीब 50 प्रतिशत है, जो 2 बजे बढ़कर 59 प्रतिशत और 3 बजे लगभग 51 प्रतिशत तक बनी रह सकती है। हालांकि शाम 4 बजे के आसपास मौसम साफ होने की उम्मीद है, लेकिन मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है या बारिश अधिक होने की स्थिति में मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है।

श्रेयस अय्यर के लिए कप्तान के तौर पर पहली परीक्षा

इस मुकाबले के साथ श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। अब चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को नई जिम्मेदारी सौंपी है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि मौसम कितना साथ देता है और क्या क्रिकेट प्रशंसकों को वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू और श्रेयस अय्यर की कप्तानी का पहला मुकाबला देखने का मौका मिल पाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close