Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- योग स्वस्थ जीवन का आधार

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘रन फॉर योगा’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य, फिटनेस और योग के महत्व से जोड़ने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है। राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। सीएम धामी ने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को जीवनशैली में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close