Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर टिन शेड गिरा,3 लोग घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर अचानक टिन शेड गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान टिन शेड का सपोर्ट हटाने के समय कथित लापरवाही के कारण पूरा शेड नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घायलों में एक लोको पायलट और एक बैटरी रिक्शा चालक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लोको पायलट के पैर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में व्यस्त स्टेशन पर हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत कार्य में बरती जा रही सावधानियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-4 और 5 के बीच लगे टिन शेड के सपोर्ट पर काम किया जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी चूक और मजदूरों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close