Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ में BJP युवा नेता की पीट-पीटकर हत्या, क्लब के बाहर सिगरेट को लेकर हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विभूतिखंड इलाके में क्लब के बाहर सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े एक युवा नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है, जो भाजपा युवा मोर्चा जिला कमेटी के सदस्य बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शिवम सिंह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने अयोध्या से लखनऊ आए थे। रविवार देर रात वह विभूतिखंड स्थित जलवा क्लब पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि क्लब के बाहर कुछ युवकों ने शिवम से सिगरेट मांगी। शिवम ने उन्हें सिगरेट दे दी, लेकिन दोबारा सिगरेट मांगने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद के बाद शिवम वहां से निकल गए, लेकिन कुछ दूरी पर वही युवक फिर लौट आए और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने शिवम सिंह पर ईंट और पत्थरों से लगातार हमला किया। मारपीट के दौरान शिवम के दोस्त मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल शिवम को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हमले में शिवम के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें और फ्रैक्चर आए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

लखनऊ पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। विभूतिखंड थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close