Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी में भीषण आग, 6 फ्लैट चपेट में, मचा हड़कंप

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों तक फैल गई। अब तक कम से कम छह फ्लैट इसकी चपेट में आ चुके हैं।

आग लगते ही पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। आग से उठता घना धुआं इतना ज्यादा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ दिखाई दे रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने इस घटना के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट के अंदर कोई मौजूद था या नहीं। आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close