Main Slideमनोरंजन

रीम शेख का इंटरफेथ मैरिज पर बड़ा बयान, बोलीं – अपने धर्म से बाहर शादी नहीं कर सकती

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर खुलकर बात की है। ‘लाफ्टर शेफ 3’ में नजर आ चुकीं रीम ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में इंटरफेथ मैरिज को लेकर अपनी राय साझा की।

रीम ने साफ कहा कि वह किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से न तो शादी कर सकती हैं और न ही उस तरह के रिश्ते के बारे में सोच सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह एक धार्मिक इंसान हैं और दिन में पांच बार नमाज पढ़ती हैं। उनका मानना है कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए जो उनके विश्वास और आस्था को समझे और साझा करे।

उन्होंने कहा कि जब भी उनकी जिंदगी में कोई परेशानी आती है, तो वह खुदा की शरण में जाती हैं और नमाज अदा कर सुकून पाती हैं। ऐसे में वह अपनी जिंदगी किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं बिता सकतीं, जो उनके धार्मिक विचारों से मेल न खाता हो। रीम ने यह भी कहा कि उनके पास प्यार न करने की कई वजहें हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका प्यार से विश्वास खत्म नहीं हुआ है। उनका मानना है कि अगर सच्चा प्यार हो तो सब कुछ संभव है, वरना कुछ भी नहीं।

एक्ट्रेस ने अपने परिवार का जिक्र करते हुए बताया कि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है। उनके पिता मुस्लिम और मां हिंदू हैं, जिसके कारण बचपन में उन्होंने घर में पूजा और नमाज दोनों देखी हैं। हालांकि, माता-पिता के बीच हुए विवादों ने उनके मन में एक डर बैठा दिया है।रीम शेख का कहना है कि वह भविष्य में शादी उसी व्यक्ति से करेंगी जो उनके धर्म का हो। उन्होंने यह भी माना कि उनके इस विचार को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close