Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप, Donald Trump बोले- हमलावर काबू में

वॉशिंगटन डीसी| अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शनिवार (25 अप्रैल 2026) को मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें और अन्य वरिष्ठ नेताओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। राष्ट्रपति के मुताबिक, हमलावर भारी हथियारों के साथ कार्यक्रम स्थल के पास तक पहुंच गया था और उसने बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह अकेले ही इस हमले को अंजाम देने आया था।

घटना के दौरान एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उसकी जान बच गई। ट्रंप ने बताया कि अधिकारी की हालत अब स्थिर है और उसका मनोबल मजबूत है। राष्ट्रपति ने यह भी माना कि जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वहां सुरक्षा के लिहाज से और सुधार की जरूरत है। उन्होंने भविष्य में ऐसे बड़े आयोजनों के लिए ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं वाले बॉलरूम के निर्माण का सुझाव दिया, जो पूरी तरह बुलेटप्रूफ हो।

सुरक्षा एजेंसियों की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा कि सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हालात को नियंत्रित कर लिया। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। ट्रंप ने अपने पिछले अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों को इस तरह के खतरे झेलने पड़ते हैं। उन्होंने लोगों से मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया।

फायरिंग की घटना के चलते कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि, राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि इस डिनर का आयोजन जल्द दोबारा किया जाएगा और इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close