Main Slideखेल

आईपीएल 2026 : घर में नहीं मिल रही जीत, LSG को लगातार 7वीं हार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का खराब प्रदर्शन जारी है। अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया। 32वें मैच में मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 119 रन पर सिमट गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।

यह लखनऊ की अपने घर में लगातार सातवीं हार है। वहीं, इस सीजन टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसकी स्थिति अंक तालिका में कमजोर हो गई है। हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि टीम की बैटिंग ने निराश किया और इसके लिए कोई बहाना नहीं है। पंत ने कहा कि बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी और हालात के अनुसार खेलना होगा।

हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी में कुछ सकारात्मक पहलुओं की बात करते हुए कहा कि टीम को अपना मनोबल बनाए रखना होगा और बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद में जवाब तलाशने होंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 5 हार झेली है। लखनऊ का अगला मुकाबला 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा, जहां टीम वापसी की कोशिश करेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close