Main Slideखेल

आईपीएल 2026 से पहले CSK को झटका, महेंद्र सिंह धोनी दो हफ्ते बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती दो हफ्तों तक टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।

धोनी इस समय पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसी वजह से वह टाटा IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि धोनी न सिर्फ CSK बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं और उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी।

उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन युवा विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स पर अधिक जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। धोनी का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और मैच फिनिश करने की कला हमेशा टीम की ताकत रही है, ऐसे में शुरुआती मैचों में उनकी कमी CSK की रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

हालांकि, टीम और फैंस को उम्मीद है कि धोनी जल्द फिट होकर वापसी करेंगे। अगर रिकवरी ठीक रही तो वह आईपीएल 2026 के तीसरे हफ्ते से पहले मैदान पर लौट सकते हैं। CSK मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close