Main Slideप्रदेश

सीएम नायब सिंह सैनी ने जगरांव में गुरुद्वारे में माथा टेककर दी रामनवमी और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को लुधियाना के जगरांव पहुंचे। वे गांव झोरड़ा स्थित ठाठ 13 मंजिल गुरुद्वारा साहिब में बाबा इंशर सिंह के जन्म दिवस और बाबा नारायण सिंह की वारसी पर नतमस्तक हुए और संगत के साथ माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामनवमी और दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा आज भी भाईचारे की मिसाल हैं और दोनों राज्यों के लोगों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग की परंपरा हमेशा बनी रहनी चाहिए।

सैनी ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने 1984 के दंगा पीड़ित 121 परिवारों को सरकारी नौकरी दी है, साथ ही कई सरकारी कॉलेजों के नाम गुरुओं के नाम पर रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब, सिरसा के लिए 9 एकड़ जमीन आवंटित की है और तीर्थ यात्रा के लिए संगत को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close