Main Slideप्रदेश

पंजाब में आज होगी कैबिनेट बैठक, मनरेगा और अन्य अहम मुद्दों पर हो सकते फैसले

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर आज यानी 29 दिसंबर को कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसे इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक माना जा रहा है। अनुमान है कि बैठक में 30 दिसंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा नई भर्तियों, उद्योग नीति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।

महिने में दूसरी कैबिनेट बैठक

इससे पहले 20 दिसंबर को भी पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक हुई थी। उस बैठक में मुख्य फैसला लिया गया कि केंद्र सरकार के VB-G RAM G बिल 2025 (जो MGNREGA को प्रभावित कर सकता है) के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र 30 दिसंबर को बुलाया जाएगा, ताकि बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास किया जा सके।

इसके अलावा उस बैठक में चार अन्य अहम फैसले भी लिए गए थे। इनमें रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स एक्ट, लोकल बॉडी विभाग और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस से जुड़े फैसले शामिल हैं। इन फैसलों से जनता को संबंधित शिकायतों का जल्दी निपटारा और लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है।

बठिंडा बस स्टैंड के लिए भूमि संशोधन

बैठक में बठिंडा में थर्मल प्लांट के लिए 30 एकड़ जमीन बस स्टैंड बनाने के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि अब बस स्टैंड केवल 10 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close