Main Slideमनोरंजन

पुलिस वैन रोकने वाला वीडियो हुआ था वायरल, अब Bigg Boss 20 में दिखेंगी रिया अहीर?

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन को हाथ से रोकने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री रिया अहीर सुर्खियों में आ गई थीं। इसके बाद विपक्षी नेताओं के साथ उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने। अब रिया अहीर का नाम सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से जोड़ा जा रहा है।शो के हालिया प्रोमो में मेकर्स ने दर्शकों को दो संभावित चेहरों में से एक को चुनने का मौका दिया है। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रिया अहीर के शो में शामिल होने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दर्शक करेंगे फैसला

नए प्रोमो में रिया अहीर और लव गिल के बीच दर्शकों से एक प्रतियोगी को चुनने के लिए कहा गया है। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले कंटेस्टेंट को सीधे ‘बिग बॉस’ के मुख्य घर में प्रवेश का मौका मिलेगा। प्रोमो सामने आने के बाद रिया को सोशल मीडिया पर समर्थन भी मिला और उन्हें लेकर कई सवाल भी उठाए गए। कुछ यूजर्स ने रिया के जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े किए। आरोप लगाया गया कि उन्होंने कथित तौर पर पब्लिसिटी हासिल करने के लिए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इन आलोचनाओं के बीच रिया ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है।

फैन के कमेंट का स्क्रीनशॉट किया शेयर

रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रशंसक के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें कहा गया था कि रिया खुद को एक्टिविस्ट नहीं बतातीं और न ही यह उनका पेशा है। वह एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं और उस दौरान का वीडियो वायरल हो गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि किसी एक प्रदर्शन में शामिल होने के बाद किसी व्यक्ति से यह उम्मीद करना ठीक नहीं है कि वह अपना पूरा करियर सामाजिक आंदोलनों को समर्पित कर दे। अगर रिया को एक बड़े रियलिटी शो में काम करने का मौका मिल रहा है तो उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाने का पूरा अधिकार है।

रिया ने बताया- कलाकार के तौर पर भी बनानी है पहचान

रिया ने इस पोस्ट का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें उनकी मौजूदा स्थिति को सही तरीके से समझाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सही मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने के पक्ष में हैं, लेकिन उनकी पहचान एक कलाकार की भी है। रिया ने बताया कि वह पिछले करीब 13 वर्षों से थिएटर से जुड़ी हुई हैं। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर पर वायरल हुए वीडियो से उन्होंने कोई कमाई नहीं की। उनका पेशेवर जीवन अभिनय से जुड़ा है और उनकी आजीविका भी इसी क्षेत्र से आती है। रिया का कहना है कि अगर भविष्य में उन्हें अभिनय या करियर से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिलता है तो वह उसे स्वीकार करने में पीछे नहीं हटेंगी। फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री को लेकर चर्चाएं जारी हैं और अंतिम फैसला शो के मेकर्स और दर्शकों के वोट पर निर्भर करेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close