Main Slideमनोरंजन

‘लॉक अप 2’ में कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार, बोलीं- अगर खुद को बड़ा समझते हो तो शो में आए क्यों?

‘लॉक अप सीजन 2’ अपने पहले ही हफ्ते से चर्चा का विषय बना हुआ है। 15 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस रियलिटी शो में टीवी अभिनेता राम कपूर लगातार अपने बयानों और व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले जहां होस्ट फराह खान ने उन्हें गेम को गंभीरता से लेने और बेवजह के विवादों से बचने की सलाह दी थी, वहीं अब शो की पूर्व होस्ट कंगना रनौत ने भी उनके रवैये पर कड़ा सवाल उठाया है। शो के आगामी एपिसोड के प्रोमो में कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स की अब तक की परफॉर्मेंस का आकलन करती नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने सीधे राम कपूर से कहा, “अगर तुम्हें लगता है कि तुम इस जेल और इस गेम के लिए बहुत बड़े हो, तो फिर शो में आए ही क्यों? सिर्फ अपना फूहड़पन दिखाने?”

कंगना के सवाल पर राम कपूर ने सफाई देते हुए कहा, “जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई सबके सामने रखूंगा और यहां सभी से बेहतर साबित होकर दिखाऊंगा।” हालांकि कंगना ने उनकी बात बीच में ही रोकते हुए कहा, “अगर बेहतर बनना चाहते हो, तो सबसे पहले अपना बचाव करना बंद करो।” फिलहाल यह सिर्फ प्रोमो का हिस्सा है। कंगना रनौत वाला पूरा एपिसोड अगले शनिवार प्रसारित किया जाएगा, जिसमें उनके और राम कपूर के बीच की यह तीखी बहस विस्तार से देखने को मिलेगी।

राम कपूर शुरुआत से ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने रिश्तों में बेवफाई को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिस पर साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि कई बार चीटिंग “गलती से” हो जाती है। इसके अलावा हाल ही में फराह खान के साथ हुई बहस के बाद भी सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, इस हफ्ते के एलिमिनेशन से सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला सुरक्षित हो चुके हैं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स अभी भी शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close