Main Slideखेल

आईपीएल 2026 प्लेऑफ की जंग रोमांचक, RCB ने बनाई जगह, 7 टीमों में 3 स्लॉट के लिए मुकाबला

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में है और हर मुकाबले के साथ तस्वीर साफ होती जा रही है। अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ही ऐसी टीम बनी है, जिसने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।

आरसीबी ने रविवार को पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। टीम के अब 13 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और उसके पास टॉप-2 में फिनिश करने का भी शानदार मौका है। बेंगलुरू इस समय इकलौती ऐसी टीम है, जो लीग स्टेज में 20 अंकों तक पहुंच सकती है। आरसीबी अपना आखिरी लीग मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमों ने 12 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल की हैं और उनके खाते में आठ-आठ अंक हैं। अंक तालिका में दोनों टीमें सबसे नीचे मौजूद हैं।

अब प्लेऑफ के बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमें मुकाबले में बनी हुई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी क्वालीफिकेशन की उम्मीद लगाए हुए हैं। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि कौन सी तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close