Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

दक्षिण काली मंदिर हरिद्वार में ध्वजारोहण, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने निभाई धार्मिक परंपरा

हरिद्वार स्थित पावन दक्षिण काली मंदिर में परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के आश्रम में आज धार्मिक विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आश्रम में उपस्थित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। परम पूज्य कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में अवंतिकानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान मंत्रोच्चार और जयकारों से आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा।

 

सावन मास और पावन पर्व के अवसर पर दक्षिण काली मंदिर में चल रही साधना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच ध्वजारोहण को विशेष आध्यात्मिक महत्व का माना जा रहा है। संतों ने कहा कि ध्वज सनातन परंपरा, धर्म, आस्था और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दक्षिण काली और भगवान भोलेनाथ से देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close