Main Slideव्यापार

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 430 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान में खुला

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार ने एक बार फिर कमजोरी के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 430.02 अंकों यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,807.97 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 161.30 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 23,482.20 के स्तर पर खुला।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और रुपये में कमजोरी बाजार पर दबाव बना रही है। पिछले सप्ताह भी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 27 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। वहीं, निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से केवल 5 शेयर बढ़त में रहे और बाकी 45 शेयर लाल निशान में खुले।

सेंसेक्स में आज सबसे ज्यादा बढ़त इन्फोसिस के शेयरों में देखने को मिली, जो 0.36 प्रतिशत ऊपर खुले। इसके अलावा टीसीएस में 0.30 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 0.20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा स्टील के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट रही और यह 3.78 प्रतिशत टूटकर खुले। इसके अलावा पावर ग्रिड 3.65 प्रतिशत, एसबीआई 1.67 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.60 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.45 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.28 प्रतिशत और इंडिगो 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाइटन, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारती एयरटेल समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close