Main Slideराजनीति

थलापति विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में भावुक हुईं मां शोभा चंद्रशेखर

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने अब पूरी तरह राजनीति की राह पकड़ ली है। 10 मई 2026 को उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय की मां शोभा चंद्रशेखर काफी भावुक नजर आईं। बेटे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा, “आज मदर्स डे है और मेरे बेटे ने मुख्यमंत्री बनकर मुझे सबसे बड़ा तोहफा दिया है। यह सिर्फ हमारे परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु के लिए गर्व की बात है।”

इस समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी खास आकर्षण का केंद्र रहीं। विजय के शपथ लेते ही तृषा बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने विजय की बहनों और मां को गले लगाकर बधाई दी। समारोह से जुड़े उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तृषा कृष्णन का रॉयल अंदाज भी चर्चा में रहा। उन्होंने लाइट ब्लू रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। गजरे से सजे बाल और मिनिमल मेकअप में उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया।

विजय और तृषा कृष्णन लंबे समय से अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हाल के समय में विजय की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं के बीच तृषा का नाम भी लगातार उनके साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, दोनों ने अब तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close