Main Slideराष्ट्रीय

दिल्ली में बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों ने बदले नियम, सरकार ने भी जारी किए सख्त निर्देश

दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्कूलों और प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए कई स्कूलों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव किया है।

स्कूलों में अब ग्राउंड में होने वाली मॉर्निंग असेंबली को बंद कर क्लासरूम में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही धूप में होने वाली स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर रोक लगा दी गई है। छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में भी छूट दी गई है और उन्हें सिर ढकने के लिए सफेद कैप पहनने की अनुमति दी गई है। साथ ही ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और स्कूल टाइम भी कम करने की तैयारी है, ताकि बच्चे दोपहर से पहले घर पहुंच सकें।

इस बीच डॉक्टरों ने भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। Indraprastha Apollo Hospital के विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों हीट एग्जॉशन, हीट रैश और हीट क्रैम्प्स के मरीज बढ़ रहे हैं। ज्यादा पसीना आना, थकान, तेज पल्स और मांसपेशियों में ऐंठन इसके प्रमुख लक्षण हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट लेना बेहद जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो धूप में काम करते हैं। वहीं, Delhi Government ने भी स्थिति को देखते हुए सभी विभागों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने अस्पतालों, स्कूलों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल और ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

इसके अलावा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत डाली जा सके और डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। साथ ही अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और एम्बुलेंस में जरूरी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ के तहत तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और हर स्तर पर इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close