Main Slideराष्ट्रीय

मेरठ में जहरीली शराब से 3 की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ में जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्तियों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामले पर जानकारी देते हुए अविनाश पांडे ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने मिलावटी शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वी.के. सिंह, एसएसपी अवनीश पांडे और एसपी सिटी आयुष विक्रम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब के ठेके को सील कर दिया है और पूरे प्रकरण की तत्परता से जांच के आदेश दिये है। प्रराम्भिक जांच के दौरान मौके से चार पव्वे भी मिले हैं। इनमें तीन ‘दिलकश’ ब्रांड के बताए जा रहे हैं, जबकि एक ‘बंटी जीरा मसाला’ नाम से बरामद हुआ है। आशंका है कि इसी शराब के सेवन से लोगों की हालत बिगड़ी, इसकी पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close