Main Slideराष्ट्रीय

नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

नासिक में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10 बजे दिंडोरी तालुका में हुआ। सड़क किनारे बने पानी से भरे कुएं में कार अचानक अनियंत्रित होकर जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक दरगोडे परिवार के सदस्य थे। कार में सुनील दरगुड़े, उनकी पत्नी और बच्चे सवार थे। मृतकों में 1 से 14 साल तक के बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। परिवार एक निजी कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भारी भीड़ जमा होती दिखाई दे रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close