Main Slideराष्ट्रीय

कानपुर में 10 साल बाद बेटे के जन्म की खुशियां परिवार के लिए बन गईं मातम, पिता की अस्पताल लौटते ही सड़क हादसे में मौत

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के चंद्रिका गांव में रहने वाले शिवनंदन सिंह और उनकी पत्नी जूली के लिए यह दिन किसी सपने के सच होने जैसा था। लंबे समय की कोशिश के बाद 10 साल बाद उनका बेटा हुआ था। बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी की लहर थी, घर मिठाइयों से सज गया और गांव में सभी को खुशखबरी दी गई।

लेकिन इस खुशी को केवल कुछ घंटे ही टिकने का मौका मिला। जन्म के महज 5 घंटे बाद पिता शिवनंदन सिंह का सड़क हादसे में दर्दनाक निधन हो गया। हादसे की जानकारी अभी पत्नी जूली को नहीं दी गई है, क्योंकि वह आईसीयू में भर्ती हैं।

पुलिस के अनुसार, शिवनंदन सिंह अपने घर से अस्पताल बेटा और पत्नी की देखभाल के लिए रात का खाना लेकर लौट रहे थे। बिठूर मंधना एलिवेटेड हाईवे पर बिल्हौर की ओर से तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवनंदन बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आने वाले चार वाहनों ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बिठूर थाने के थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और हाईवे के सीसीटीवी कैमरों के जरिए टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। परिवार में अब मातम पसरा है, खासकर 6 साल की बेटी आयुषी और अन्य परिजनों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति बन गई है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close