Main Slideराष्ट्रीय

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन चौथे दिन भी बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; DMRC ने एडवाइजरी जारी की

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर परिचालन संबंधी प्रतिबंध लगातार चौथे दिन भी जारी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र 18 मेट्रो स्टेशनों को शनिवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले का असर रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है।

DMRC के अनुसार, फिलहाल यह व्यवस्था एहतियाती कदम के तौर पर लागू की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट जरूर देखें।

इन 18 स्टेशनों पर फिलहाल प्रवेश और निकास बंद
DMRC द्वारा जारी सूची के अनुसार जिन स्टेशनों पर फिलहाल एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे, उनमें शामिल हैं—

लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंबा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
झंडेवालान
न्यू दिल्ली

दफ्तर जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

स्टेशन बंद होने से रोजाना दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारी, छात्र और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है। कई इलाकों में ऑटो, कैब और बसों पर दबाव बढ़ गया है, जबकि प्रमुख सड़कों पर भी यातायात प्रभावित होने की सूचना है।

वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह

DMRC ने यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा और डीटीसी बसों का सहारा लिया जा सकता है।

यदि यात्री नोएडा या गाजियाबाद की ओर से आ रहे हैं तो उन्हें यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि सड़क मार्ग पर भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है।

स्थिति पर नजर, जल्द जारी हो सकता है नया अपडेट

दिल्ली मेट्रो का कहना है कि हालात की लगातार समीक्षा की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार आगे का फैसला लिया जाएगा और किसी भी बदलाव की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल DMRC के आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close