Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

नवरात्र में विंध्याचल जाना होगा आसान, तीन अप्रैल तक लखनऊ से मिर्जापुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

नवरात्र के दौरान मां विंध्याचल के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह नवरात्र स्पेशल ट्रेन गुरुवार से संचालित होगी और दो अप्रैल तक प्रतिदिन लखनऊ से रात एक बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 04113 स्पेशल मीरजापुर से लखनऊ के बीच 19 मार्च से दो अप्रैल तक कुल 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन मीरजापुर से शाम 4:20 बजे प्रस्थान करेगी और विंध्याचल होते हुए मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, कुंडा हरनामगंज, ऊंचाहार, रायबरेली और बछरावा स्टेशनों पर ठहरते हुए उतरेटिया रात 10:38 बजे और लखनऊ 11:25 बजे पहुंचेगी।

वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04114 स्पेशल 20 मार्च से तीन अप्रैल तक लखनऊ से प्रतिदिन रात एक बजे चलेगी। यह ट्रेन उतरेटिया से 1:30 बजे रवाना होकर विंध्याचल सुबह 7:48 बजे और मीरजापुर 8:30 बजे पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।

इधर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने माल ढुलाई परिचालन में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को मालगाड़ियों की औसत गति 24.30 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिसमें ठहराव और यार्ड में लगने वाला समय भी शामिल है। इससे पहले यह औसत गति करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के अनुसार, यह उपलब्धि नियमित ट्रेनों की समयपालन बनाए रखते हुए हासिल की गई है।

इसके अलावा ऐशबाग स्थित रेलवे पालीक्लीनिक में स्वास्थ्य जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रेलकर्मियों और उनके परिजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। अपर मंडल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी ने टाइफाइड और गर्मियों में होने वाली बीमारियों के लक्षण व बचाव के उपाय बताए, जबकि वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना भी इस दौरान मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close