कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा महिलाओं को उनकी मौजूदगी में असहज महसूस होता है

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार अच्छा नहीं है और उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। ,कंगना ने बताया कि राहुल गांधी किसी के साथ भी तू-तड़ाक करके बात करते हैं और इंटरव्यू के दौरान हूटिंग कॉल्स करते हैं। उन्होंने कहा, “हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल फील होता है, जैसे टपोरी की तरह आते हैं।
हालांकि, कंगना ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी का बिहेवियर सराहा और कहा कि राहुल गांधी को उनसे सीखना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रियंका का व्यवहार बहुत अच्छा है, लेकिन राहुल गांधी स्वयं शर्म के पात्र हैं। सनातनी संस्कृति पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि भारत में सभी लोग सनातनी हैं। उनका कहना था कि सनातन का अर्थ है जिसका ना कोई आदि है और ना अंत। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य को लिखने में कोई घबराहट नहीं होनी चाहिए।







