Main Slideखेल

सुपर 8 में भारत-जिम्बाब्वे का करो या मरो मुकाबला, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस

चेन्नई में गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला टीम के लिए करो या मरो जैसा हो गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की जगह बनाने का फैसला इसी मैच में तय होगा। इस वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर फैंस की नजरें टिकी हैं। खासकर लगातार फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे अभिषेक शर्मा और पिता की तबीयत खराब होने के कारण टीम से बाहर रहे रिंकू सिंह के शामिल होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक शर्मा पिछले चार मैचों में तीन बार बिना खाता खोए आउट हुए हैं। ऐसे में अनुमान है कि अगर उन्हें जगह नहीं मिलती है तो उनकी जगह संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। संजू के आने से टीम में लेफ्ट-हैंड और राइट-हैंड का संतुलन बन सकता है।

दक्षिण अफ्रीका से हार के दौरान कई दिग्गजों ने उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर बैठाने पर सवाल उठाए थे। उस मैच में उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है। प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरों में संजू सैमसन और अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा दिख रहे हैं।मंगलवार को पिता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण रिंकू सिंह घर लौट गए थे, लेकिन बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैटिंग कोच ने बताया कि रिंकू सिंह टीम के साथ जुड़ेंगे और सुपर 8 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वे प्लेइंग 11 में शामिल होंगे या नहीं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close