Main Slideप्रदेश

पंजाब में शिक्षा और विकास को लेकर सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने दशकों तक शासन के दौरान जानबूझकर पंजाब के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा, जबकि राजनीतिक परिवार फलते-फूलते रहे। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को जनता की प्रगति से अधिक अपने बेटा-बेटियों और रिश्तेदारों को सत्ता दिलाने की चिंता रही।सरदूलगढ़ के गांव साहनेवाली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का शिलान्यास करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान हर वर्ष 240 विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री मान ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह दलबदल करने वाले नेताओं के सहारे पंजाब में चुनाव जीतने का सपना देख रही है, लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विकास के नए इंजन पर आगे बढ़ रही है, जबकि भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के इंजन पुराने हो चुके हैं और वे राज्य को आगे ले जाने में सक्षम नहीं हैं।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर पंजाब को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close