Main Slideप्रदेश

दिल्ली विधानसभा और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में इन दोनों स्थानों पर विस्फोटक रखे होने का दावा किया गया था। ईमेल में कथित तौर पर एक खालिस्तानी समूह का उल्लेख भी किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद फायर विभाग, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचा और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने हर संदिग्ध स्थान की गहन जांच की। हालांकि, जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बाद में इसे फर्जी कॉल (हॉक्स) करार दिया। घटना के बाद दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच एजेंसियां साइबर ट्रेल खंगाल रही हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close