Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली में पकड़ा गया बांग्लादेशी महदी, हिंदू पुलिस अफसर की हत्या के मामले में था वांटेड

नई दिल्ली। दिल्ली में बांग्लादेशी स्टूडेंट महदी अहमद रजा हसन को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार किया और उसे वापस बांग्लादेश ड deport कर दिया। महदी पर आरोप है कि उसने 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अफसर संतोष चौधरी की हत्या की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, महदी ने बानियाचंग पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के दौरान संतोष चौधरी की हत्या की।

इस हमले में आक्रोशित भीड़ ने थाने को घेरकर आग लगा दी थी और कथित रूप से संतोष चौधरी को पीट-पीटकर मार डाला गया। दावा है कि दंगाइयों ने उन्हें जिंदा जलाने की भी कोशिश की।हिंदू पुलिस अफसर संतोष चौधरी की हत्या के तीन महीने बाद उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इस बच्चे ने अपने पिता का साया अपने जन्म से पहले ही खो दिया।महदी भारत होते हुए फिनलैंड भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे पकड़ लिया और बांग्लादेश को भेज दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close