Main Slideप्रदेश

सूरजकुंड मेले हादसे पर CM नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा दुख, घायल लोगों के त्वरित इलाज के दिए निर्देश

फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में रविवार शाम झूला टूटने से बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान हुई इस दुर्घटना से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में जान गँवाने वाले व्यक्ति के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। सीएम ने अधिकारियों को घायल हुए लोगों के त्वरित और समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

हादसे की जानकारी डीसी आयूष सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार (7 फरवरी) शाम करीब 6:15 बजे सूरजकुंड इलाके में झूला टूट गया, जिसमें 13 लोग घायल हुए। इनमें से 9 गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सुप्रीम अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य 4 घायलों को डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।डीसी ने बताया कि एक पुलिस कर्मी, जो लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज वर्तमान में चल रहा है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close