Main Slideप्रदेश

गढ़चिरौली में नक्सलियों से मुठभेड़, तीन ढेर; दो C-60 जवान घायल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ भामरागढ़ तहसील अंतर्गत गढ़चिरौली–नारायणपुर सीमा पर स्थित फोदेवाडा जंगल परिसर में हुई। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के दौरान जिला पुलिस दल के दो C-60 जवान घायल हो गए।

आज सुबह इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जिनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। अब तक कुल तीन नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। मौके से एक एके-47 राइफल और दो एसएलआर हथियार भी बरामद किए गए हैं।

तीनों मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मुठभेड़ में घायल दोनों जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close