प्रदेश

आज की ख़बर’ का नया सफर शुरू, फिल्म सिटी नोएडा बनेगी नए अध्याय की गवाह

 

नोएडा, 21 नवंबर 2026: 17 नवंबर 2021 को जिस जगह से न्यूज़ इंडिया को रिलांच किया गया था, उसी ऐतिहासिक जगह से अब एक नई पारी की शुरुआत होने जा रही है। ईश्वर की कृपा और दर्शकों के आशीर्वाद से न्यूज़ चैनल ‘आज की ख़बर’ अब अपने नए ठिकाने से शुरू होने जा रहा है।

नए ऑफिस का काम शुरू हो चुका है। चैनल की टीम में नई ऊर्जा है और आने वाले दिनों में कुछ नए साथी भी टीम से जुड़ेंगे।

इस अवसर पर चैनल प्रबंधन ने कहा, “17 नवंबर 2021 को इसी जगह से हमने एक शानदार टीम के साथ शुरुआत की थी। कम समय में चैनल ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब उसी जगह से ‘आज की ख़बर’ की शुरुआत हमारे लिए भावनात्मक भी है और संकल्प से भरी भी। हमारा उद्देश्य साफ़ है – तेज़, सटीक, निष्पक्ष और जनता की खबर।”

‘आज की ख़बर’ का फोकस उत्तर प्रदेश सहित देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, ग्राउंड रिपोर्टिंग और आम आदमी के मुद्दों पर होगा। चैनल जल्द ही अपने नए स्टूडियो से प्रसारण शुरू करेगा।

संपर्क के लिए:
आज की ख़बर, वास्मे हाउस, प्लॉट नंबर 4, सेक्टर 16 ए, फिल्म सिटी, नोएडा

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close