Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

चंपावत को सीएम धामी की बड़ी सौगात, जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन का शुभारंभ, सिटी सेंटर का भी हुआ शिलान्यास

चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जिले को विकास और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दो महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में नई एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया और इसके बाद रोडवेज स्टेशन परिसर में बनने वाले सिटी सेंटर परियोजना का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

एमआरआई सुविधा से मरीजों को मिलेगी राहत

जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन शुरू होने के बाद अब चंपावत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी तथा गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

सिटी सेंटर निर्माण की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ने रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रस्तावित सिटी सेंटर परियोजना का भूमि पूजन भी किया। इस परियोजना के पूरा होने से शहर में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय व्यापार के साथ-साथ नागरिकों को भी बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को अपने ही जिले में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close